बागेश्वर के शिक्षक बने जीवनरक्षक, 43 बार रक्तदान कर रची मिसाल, सैकड़ों मरीजों को मिला नया जीवन

Spread the love

Bageshwar Latest News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक शिक्षक मानव सेवा की मिसाल बन चुके हैं. राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता और रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे अब तक 43 बार रक्तदान कर चुके हैं. पिछले 28 वर्षों से वे लगातार रक्तदान कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून मिला और उनकी जान बच सकी.