भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मसूरी पहुंचे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार दोपहर खजुराहो एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए थे। वहां से वे मसूरी पहुंचे, जहां कुलदीप यादव का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और एक चित्र भी भेंट किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। शास्त्री ने कुलदीप यादव के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बागेश्वर महाराज कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे:क्रिकेटर को आशीर्वाद दिया, बालाजी की पटकी भेंट की
