बड़े भाई से नोंक झाेंक के बाद युवक ने कर ली खुदकुशी

Spread the love

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह में रोहित को फांसी के फंदे से लटकता देखा गया। आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां ने अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला तीयू को बताया कि मंगलवार रात को रोहित का उसके बड़े भाई से किसी बात को लेकर नोंक झोंक हुई थी। बाद में वह अलग कमरे में सोने चला गया। दूसरे कमरे में उसके अलावा उसकी बेटी और बड़ा पुत्र सोया। सुबह उठने पर रोहित को उसके कमरे में फंदे से लटकता देखा गया।

आसपास के लोगों की मानें तो बीते कुछ दिनों से रोहित घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

अस्पताल में पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्य में समाजिक कार्यकर्ता अरूण कुमार चन्द्रवंशी और शैलेश चन्द्रवंशी के अलावा अनिल सिंह सक्रिय थे। अरूण ने बताया कि रोहित और उसका घर आसपास है। रोहित के पिता मजदूरी करने के सिलसिले में कन्याकुमारी गए हुए हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गयी है। वे वहां से चल दिए हैं। रोहित का काम बरसात की वजह से छूटा हुआ था। इस कारण परिवार में आर्थिक परेशानी बढी हुई थी। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।