जेपी नड्डा ने पूर्व विधायक ओपी बब्बर का 90वें जन्मदिन पर अभिनंदन किया और ओपीडी ऑन व्हील का लोकार्पण किया

Spread the love

जेपी नड्डा ने पूर्व विधायक ओपी बब्बर का 90वें जन्मदिन पर अभिनंदन किया और “ओपीडी ऑन व्हील” का लोकार्पण किया

– ओपी बब्बर ने दिल्ली में भाजपा संगठन के विस्तार के लिए तन, मन और धन समर्पित कर कार्य किया : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक ओपी बब्बर का 90वें जन्मदिन पर अभिनंदन किया और उनके परिजनों द्वारा बनवाई विशेष “ओपीडी ऑन व्हील” मेडिकल वैन का लोकार्पण किया।

ओपी बब्बर के 90वें जन्मदिन पर “एक काम देश के नाम” संस्था द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा एवं अनेक पदाधिकारी, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल एवं बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह एवं रविंद्र इंद्राज सिंह, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आदि लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ओपी बब्बर ने सदैव निःस्वार्थ राजनीति की और हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार की प्रेरणा दी। आज बब्बर के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा समाज की सेवा संलग्न सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मेडिकल वैन समर्पण यह बब्बर के दिए संस्कारों का परिणाम है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ओपी बब्बर ने दिल्ली में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर रहते हुए भाजपा संगठन के विस्तार के लिए तन मन धन समर्पित कर कार्य किया और उनका कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। आज इस अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं के बीच आकर मैं अभिभूत हूं और ओपी बब्बर के साथ ही मैं उन सबका भी अभिनंदन करता हूं।

—————