हरियाणा की माटी में अब बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान देने की परंपरा जोर पकड़ रही है। नारनौल के शिवाजी नगर की रहने वाली और हैदराबाद में मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में कार्यरत जानवी वर्मा का उनकी शादी से पहले शहर में धूमधाम से ‘बनवारा’ निकाला गया। आमतौर पर लड़कों के लिए होने वाली इस रस्म को बेटी के लिए निभाकर वर्मा परिवार ने रूढ़िवादी सोच पर चोट की है। जानवी की घुड़चढ़ी पर परिवार की महिलाओं व पुरुषों ने जमकर डांस किया। बेटी की एक फरवरी को रेवाड़ी में शादी होगी। परिवार में इसको लेकर उत्साह है। जानकारी अनुसार, नारनौल के मोहल्ला शिवाजी नगर के रहने वाले व्यापारी नरेंद्र वर्मा की बेटी जानवी वर्मा की एक फरवरी को हैदराबाद के रवि से शादी होगी। शादी से पूर्व लड़की के चाचा प्रदीप व अभिषेक वर्मा ने उसका घोड़ी पर बैठाकर बीती रात को शहर में बनवारा निकाला। खुश नजर आई लड़की बनवारे के दौरान लड़की घोड़ी पर बैठी खुश नजर आई तथा लड़की ने भी डांस कर खुशी का इजहार किया। लड़की के पिता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वे पेशे से व्यापारी हैं तथा उनका अलमारी बनाने का काम है। दादा रह चुके पार्षद उन्होंने बताया कि लड़की के दादा स्व. राजेंद्र वर्मा शहर के वार्ड पार्षद रह चुके। वहीं वे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेरणा से ही वे संयुक्त परिवार में रहते हैं तथा लड़की की शादी की खुशी में उसके दोनों चाचा ने बनवारा दिया। हैदराबाद में कर रही जॉब उन्होंने बताया कि उसके एक लड़का व एक लड़की हैं। लड़की जानवी ने हैदराबाद से बीटेक की तथा उसके बाद वह वहां पर मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लग गई। उन्होंने बताया कि जिससे जानवी की एक फरवरी को शादी होगी, उस लड़के रवि ने भी बीटेक की हुई है तथा वह भी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सहभोज का भी हुआ आयोजन उन्होंने बताया कि बरवारे से पूर्व सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें आस पड़ोस के लोगों के अलावा परिचितों व रिश्तेदारों ने साथ में भोजन किया। जिसके बाद बेटी जानवी का घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बनवारा निकाला गया। डीजे पर नाचे बनवारे में रिश्तेदारों व परिचितों ने डीजे की धून पर नाचकर खुशियां मनाई। बनवारा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर निकला। वहीं लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसको एक सराहनीय कदम बताया है। ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राकेश शर्मा, जज रामेश्वर, एचपीएस स्कूल के संचालक हितैष वर्मा, नरेश वर्मा, ईशान वर्मा व भव्य वर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
बीटेक पास ‘लाडो’ का घोड़ी चढ़ा निकला बनवारा:नारनौल की जानवी की हैदराबाद में जॉब; कल रेवाड़ी में होगी शादी, दादा MC रहे हैं
