भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कोटली मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने किया कार्यकारिणी विस्तार

Spread the love

भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कोटली मंडल में मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नरेश कुमार, विनोद कुमार, जय सिंह व राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अभिषेक व सुषमा कुमारी को महामंत्री व कमलेश वर्मा को कोषाध्यक्ष व रविंद्र सिंह, हितेश कुमार, प्रवीण व कृष्ण दास को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कोटली मंडल में मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में भाग सिंह , श्याम चंद व मुनीश कुमार, पियुष वर्मा, प्यारे लाल, पुष्पा देवी, प्रिया वर्मा, परवेश वर्मा व रणजीत व निट्टू को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। ओ.बी.सी. मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को उनके नव दायित्व की बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा व भाजपा कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं उनके नव दायित्व की बधाई दी है ।