यूपी के सुल्तानपुर में एक लाख का इनामी बदमाश आजम खां उर्फ तालिब एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस को इनपुट मिला था कि आजम (26) किसी वारदात की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने लंभुआ के दियरा पुल पर घेराबंदी की। बाइक से आते दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आजम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आजम पर गैंगरेप समेत कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज थे। सभी मुकदमे लखीमपुर खीरी और गोला में दर्ज हैं। आजम लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र का रहने वाला था। लंबे समय से फरार चल रहा था। यूपी में 100 दिन में 15वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। इस हिसाब से यूपी पुलिस औसतन हर हफ्ते एक एनकाउंटर कर रही है। पहले 2 तस्वीरें देख लीजिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम समझ लीजिए… 15 दिसंबर को तालिब ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा से किया था रेप 20 दिसंबर को दो साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा
20 दिसंबर की देर रात पुलिस को घटना में शामिल दो आरोपियों सलमान और मुख्तार की लोकेशन अमन लाला गांव के पास नहर पटरी पर मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पहचान सलमान उर्फ दानिश निवासी कोढैया थाना फरधान और मुख्तार निवासी भुड़वार थाना गोला के रूप में हुई। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। ———————— ये खबर भी पढ़िए महिलाओं ने कल्याण ज्वेलर्स से 14 लाख के गहने चुराए:प्रयागराज में सेल्समैन को बातों में उलझाया, पल्लू में छिपाकर भागीं; VIDEO प्रयागराज में कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम से 4 महिलाओं ने 14 मिनट में करीब 14 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी कर ली। चारों महिलाएं एक बच्चे के साथ ज्वैलरी खरीदने के बहाने शोरूम पहुंची थीं। एक महिला ने सेल्समैन से ईयररिंग दिखाने के लिए बातचीत में उलझाए रखा, जबकि बाकी तीन महिलाएं पास ही एक सोफे पर बैठ गईं। इसी दौरान मौका पाकर बीच में बैठी महिला ने ईयररिंग का एक डिस्प्ले पैड उठा लिया। इसके बाद उसने वह डिस्प्ले पैड तेजी से अपनी बाईं ओर बैठी दूसरी महिला को सौंप दिया, जिसने उसे अपने शॉल के नीचे छिपा लिया। पूरी खबर पढ़िए
सुल्तानपुर में गैंगरेप का आरोपी आजम एनकाउंटर में ढेर:1 लाख का इनामी, 17 मुकदमे थे; 100 दिन में 15वां बदमाश मारा गया
