जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना के तहत घर-घर जाकर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा पात्र नागरिकों को उनके आयुष्मान और वय वंदना कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर सोनी ने आमजन से अपील की है कि, वे सर्वे टीम के साथ सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी पात्र नागरिक को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
