मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण 

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण 

– राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू के घाट का किया हवाई सर्वेक्षण

– महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे लगातार अयोध्या

अयोध्या, 31 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में हवाई सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के समय नीचे सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी और सरयू के घाट का भी हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के क्राउड की आसमान से निगरानी किया।

राम नगरी में महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद बड़ी संख्या में लगातार श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर कर जिले के आला अधिकारी व्यवस्था का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं।