लोहाघाट में रैली निकाल कर स्थानीय लोगों को किया जागरूक

Spread the love

रैली नगर के स्टेशन बाज़ार, खड़ी बाजार और प्रमुख चौराहों से होकर गुज़री। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रुककर न्यायिक सेवाओं और स्थायी लोक अदालत तक पहुंचने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

पैरालीगल वॉलंटियर ने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों का निपटारा इस मंच के माध्यम से करें, जिससे समय, धन और ऊर्जा की बचत हो सके। रैली में डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ लोहाघाट क्षेत्र के समस्त पीएलवी शामिल थे।