बलरामपुर : नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर मनाया जा रहा जागरूकता माह

Spread the love

कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अनुचित है। तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी सहित अनेक गंभीर रोग से ग्रसित हो सकते हैं और नशा शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है और व्यक्ति का जीवन संकट में डाल देता है। इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता कार्यक्रम में संकल्प भी लिया गया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। और नशे से होने वाले दुष्प्रभावी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।