गुरुग्राम शहर में एनएच 48 पर एक वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक नवल महतो (44 साल) मूल रूप से बिहार के गांव सिसवा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी का रहने वाला था और दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। वह सवारी लेकर गुरुग्राम आया था। ऑटो सवारी पलटने से महतो व ऑटो मे बैठी सवारी को चोट लगी। चोट लगने के कारण ऑटो में बैठी सवारी सुरेश ने सरकारी अस्पताल सेक्टर 10 में इलाज के लिए दाखिल करवाया। फोन पर मिली एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी शिकायत में त्रिलोकपुरी में रहने अलख देव महतो ने बताया कि उसके बडे भाई बिन्दा महतो का बड़ा लड़का नवल महतो उनके पास रहता है और वह सवारी ऑटो चलाता है। सुबह करीब 7 बजे मेरे लड़के बृजकिशोर महतो का फोन आया कि नवल महतो का एक्सीडेंट हो गया है। सवारी को भी लगी चोट उसने पुलिस को बताया कि वह आनन्द विहार दिल्ली से सवारी लेकर गुरुग्राम जा रहा था। समय करीब 5 बजे सुबह झाडसा चौक के फ्लाईओवर सेक्टर 15 के पास पहुंचा, तो पीछे से एक कार ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सवारी पलट गया। एक्सीडेंट में चोट लगने से मौत सूचना पाकर वह अपने परिवार सहित सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 पहुंचा। जहां पर उसका भतीजी नवल महतो अस्पताल के बेड पर मृत अवस्था में लेटा हुआ था। डाक्टर ने बताया कि नवल महतो की मौत एक्सीडेंट मे लगी चोट के कारण हुई है। वह पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल झाड़सा चौक पर पहुंचा। घर में अकेले कमाने वाला था परिजनों ने बताया कि नवल घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पास चार बच्चे हैं और बेटी की जल्द ही शादी होने वाली थी। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक हालत भी खराब हो गए हैं। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जांच अधिकारी रामपाल के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली जाएगी।
गुरुग्राम में कार की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत:एनएच-48 के झाड़सा चौक फ्लाईओवर पर हादसा, सवारी भी घायल
