औरैया में यमुना का जलस्तर घटा

Spread the love

बीते दिनाें यमुना नदी के जलस्तर की बात करे ताे औरेया और आसपास के क्षेत्रों में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के निशान से करीब 5 मीटर ऊपर पहुंच गया था, जिससे तटवर्ती गांवों और निचले इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ के पानी से कई गांवों का संपर्क मार्ग कट गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया था। प्रभावित क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था की गई और कई स्थानों पर अस्थायी राहत शिविर भी लगाए गए। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था, वहीं एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर तैनात रहीं। लगातार निगरानी की जा रही थी ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर कम हो रहा है। यह प्रशासन और नदी के आसपास के रहने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा, इससे हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाएगी।