अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर, महज आधे घंटे बाद सड़क पर लौटे अतिक्रमणकारी

atikramanhataoabhiyanbeashar
Spread the love

मौके पर नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि शहर में जहां-जहां अवैध अतिक्रमण है वहां लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण दस्ता ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या सार्वजनिक जगह पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अभियान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद फिर दुकानदारों ने मुख्य सड़क पर कब्जा जमा लिया। दोपहर 2 बजे अभियान चला और 2 बजकर 30 मिनट पर डीएन सिंह रोड पर दोबारा ठेले लग गए। मानो नगर निगम के अभियान को खुली चुनौती दी गई हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई महज़ खानापूर्ति साबित हो रही है, क्योंकि हटाने के तुरंत बाद ही अतिक्रमणकारी दोबारा लौट आता है।