कितनी ऊंचाई पर बादल, कैसा है मौसम, उड़ान भरने से पहले सब चल जाएगा पता, चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा प्लान

Spread the love

पिछले साल चारधाम यात्रा में हुए हेलीकाप्टर दुर्घटना से सबक लेते हुए इस बार उत्तराखंड नागरिक उडडयन विभाग, यानि यूकाड़ा चारधाम यात्रा रूट पर पांच ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और पांच सिलोमीटर स्थापित करने जा रहा है. सिलोमीटर जहां बादलों की ऊंचाई बताएगा, वहीं वेदर स्टेशन तापमान, हवा, बारिश जैंसे फैक्टर के बारे में जानकारी देगा.