हरिद्वार के ज्योतिषी ने सुलझाई चैत्र नवरात्रि की उलझन, क्या द्वितीया तिथि में होगी घटस्थापना? जानें

Spread the love

सैकड़ों साल बाद चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत एक ऐसे संयोग में होगी, जो बेहद ही दुर्लभ है. इस दुर्लभ संयोग ने पंचांग के गणित को भी उलझा दिया है. पंचांग के हिसाब से 19 मार्च 2026 को विक्रम संवत 2083 शुरू हो जाएगा. अमावस्या की तिथि खत्म होने के बाद संवत 2083 भी शुरू हो जाएगा. इन सभी बातों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि घट स्थापना कब और कैसे होगी? लोकल 18 से हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि कई सौ साल बाद यह दुर्लभ संयोग बना है. नए संवत की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6:52 के बाद से हो जाएगी.