Rahu Ketu Grah Dosh : ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जब कुंडली में राहु-केतु, चंद्रमा या शनि कमजोर या पीड़ित होते हैं, तब व्यक्ति मानसिक तनाव, डर, उदासी और डिप्रेशन का शिकार हो सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए अल्मोड़ा के पंडित राजेंद्र जोशी बताते हैं कि सही मंत्र जाप, दान, ध्यान और सकारात्मक दिनचर्या अपनाकर इन ग्रह दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है. अगर केतु मन से जुड़े भावों को प्रभावित कर रहा है तो अकेलापन, उदासी और जीवन से दूरी महसूस होने लगती है. ऐसे में सही उपाय, सकारात्मक सोच और सही सलाह से हर ग्रह दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है.
Astro Tips : उखड़ा-उखड़ा रहता मन? कहीं लगता नहीं दिल, ग्रह दोष की ये चोट गहरी, काला तिल दिलाएगा मुक्ति, जानें ट्रिक
