हरियाणा शिक्षा विभाग में चिराग योजना के क्राइटेरिया का गलत लेटर जारी करने वाले अधिकारियों पर गाज की तैयारी कर ली है। दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस आज जारी हो सकता है। विभाग के अधिकारी चार्जशीट की तैयारी भी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 2 माह पहले लेटर जारी कर दिया था कि चिराग योजना के तहत प्राईवेट स्कूलों में रिजर्व सीटों पर दाखिलों के लिए इंकम क्राइटेरिया अब 8 लाख रहेगा। जांच में सामने आया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से गलत लेटर जारी हो गया। इसके बाद यू टर्न लेते हुए विभाग ने 30 मार्च को फिर से एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि इंकम क्राइटेरिया 8 की बजाए 1.80 लाख ही रहेगा। 3 अधिकारियों की लापरवाही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर असिस्टेंट रामबीर और सुपरिडेंट राजेश व असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल को जिम्मेदार मानते हुए उनकी ब्रांच में बदलाव किया। ब्रांच में बदलाव के साथ-साथ इन अधिकारियों को आज कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा। अब गोदारा संभालेंगे प्राइवेट स्कूल ब्रांच जिस ब्रांच में गड़बड़ हुई है, वहां से असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल को कोर्डिनेशन और ग्रीवांस में भेज दिया गया। वहीं अब विरेंद्र गोदारा को इस ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विरेंद्र गोदारा की रिटायरमेंट में केवल एक साल बाकी है। इसके अलावा असिस्टेंट रामबीर को टीजीटी स्थापना शाखा तथा सुपरिडेंट राजेश को मिड डे मिल ब्रांच भेजा गया है। ऐसे चली थी विभाग में फाइल गलत लेटर जारी होने से पहले फाइल असिस्टेंट रामबीर ने पुटअप की थी। रामबीर इस सीट पर करीब डेढ माह पहले ही आए थे। उनका नौकरी में अनुभव करीब 7 साल का है। उसके बाद फाइल सुपरिडेंट राजेश के पास गई। रामबीर ने इसे आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद फाइल 36 साल से विभाग में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल के पास पहुंची। उन्होंने एडिशनल डायरेक्टर के पास गई। वहां से डायरेक्टर तक पहुंची। डायरेक्टर ने एडिशनल डायरेक्टर से डिस्कस का नोट भी फाइल पर लगाया था। दोनों के बीच डिस्कस होने के बाद लेटर जारी हुआ है। यहां जानिए क्या चिराग योजना और रिजर्व सीटें…
चिराग योजना के गलत लेटर पर असिस्टेंट-सुपरिडेंट पर गिरेगी गाज:असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 3 को ब्रांच से हटाया; कारण बताओं नोटिस होगा जारी
