Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर अब आसान होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देश के सबसे आधुनिक और एशिया के सबसे बड़े वाइल्डलाइफ कॉरिडोर वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह एक्सप्रेसवे न केवल सफर के समय को 6 घंटे से घटाकर महज 2.5 घंटे कर देगा, बल्कि इसकी तकनीक और खूबसूरती आपको यूरोप के देशों जैसा एहसास कराएगी. जानिए इस एक्सप्रेसवे की उन खासियतों के बारे में जो इसे भारत का सबसे अनोखा हाईवे बनाती हैं.
एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और यूरोपीय तकनीक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे क्यों है इतना खास?
