11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप: श्रीहरि नटराज ने जीते दो रजत पदक

Spread the love

महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत की धिनिधि देसिंघु ने 2:02.97 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा में वह पाँचवें स्थान पर रहीं।

भारत के मुख्य कोच निहार अमीन ने श्रीहरि के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पहले दिन लगातार दो पदक जीतना ऐतिहासिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीहरि रिले स्पर्धा में भी पदक जीत सकते हैं। कोच ने यह भी बताया कि मध्यम दूरी की फ्रीस्टाइल पर ध्यान केंद्रित करने से श्रीहरि आने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।