सहायक पुलिस उप निरीक्षक और दलाल 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

एसीबी की पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। उक्त प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल है। अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल ने परिवादी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर देने व एसआर को कोर्ट में पेश करने के लिये अपने दलाल साथी मजलीश के मार्फत 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर सत्यापन कराये जाने पर आरोपित सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल के दलाल मजलिस द्वारा मांग सत्यापन के दौरान दर्ज केस में एफआर देने व एसआर को कोर्ट में पेश करने के लिये आरोपित की उपस्थिति में दलाल मजलीश के मार्फत 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग करना तथा तथा सहमत होने के तथ्य स्पष्ट रूप से पाया गया। जिस पर एसीबी टीम अलवर प्रथम के प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ महेन्द्र कुमार ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल व दलाल मजलिस को 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।