नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए रविवार को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया।
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की। बबलू मुंडा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी।
