तड़का लगते ही महक उठता है घर, नॉर्मल सा खाना भी बन जाता है सुपर टेस्टी, विदेशी सेफ भी इस पहाड़ी मसाले के दीवाने

Spread the love

Pahadi Jakhya Benefits: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जखिया सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि स्वाद, सेहत और संस्कृति की पहचान है. सदियों से पहाड़ की रसोई में इस्तेमाल हो रहा जखिया आज भी अपनी खुशबू और करारी तड़के की आवाज से लोगों का दिल जीत रहा है. अब इसकी पहचान देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच रही है.