‘मानो आप कश्मीर में हो’, देहरादून में आई फूलों की ऐसा बहार, फ्योली सबसे ज्यादा चुरा रहा दिल

Spread the love

अगर आप फूलों की घाटी चमोली जा नहीं पा रहे तो अब ये मलाल नहीं रहेगा. रंग-बिरंगे फूलों का संसार देहरादून में ही खुद चलकर आ गया है. देहरादून के राजभवन में इन दिनों डहेलिया, गुलाब, गेंदा, पितोनिया, रेनकोलिस, अल्ट्रेनियम, खट्टा पलक से लेकर फ्योली समेत हिमालयन फ्लॉवर्स की हजारों किस्म के फूलों की बहार आई हुई है. यहां से आप हैंडीक्राफ्ट्स, पेंटिंग्स, हाउसहोल्ड आइटम्स और कई सारे पहाड़ी उत्पाद ले सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून की सुमन ने कहती हैं कि इस तरह के आयोजन देहरादून वालों को अलग ही एहसास दिलाते हैं, मानो आप कश्मीर में पहुंच गए हैं.