दिवंगत आईपीएस परिवार को मिलेगा न्याय : डॉ अरविंद शर्मा

Spread the love

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मंगलवार शाम आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार से पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस मामले में रुख स्पष्ट है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशानुसार एसआईटी हरियाणा पुलिस के समन्वय के साथ अपनी जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है, एसआईटी मामले की हर पहलू की जांच कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने साफ किया कि पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सरकार मामले को लेकर पूरी गंभीर है।