डीआरएम करुणा निधि ने किया पदभार ग्रहण

Spread the love

मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।

जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।