थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 9 अक्टूबर को ग्राम ढ़ावला निवासी 29 वर्षीय गोविंद पुत्र बद्रीसिंह राजपूत ने शिकायर्त दर्ज कराई कि 8 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाश घर के सामने से बाइक क्रमांक एमपी 38 एमसी 3770 चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना व सीसीटीव्ही.फुटेज के आधार पर पचोर से संदेही अंतरसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत निवासी मुंडलाबारोद को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी गई बाइक जब्त की, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए है। पूछताछ पर आरोपित ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत, एएसआई मांगीलाल शिवहरे, आर.कपिल अटारिया, सुनील,दुष्यंत जाट सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
राजगढ़ः बाइक चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार
