गुरुग्राम में सरेआम चलती स्कॉर्पियो कार की छत पर चढ़कर डांस और खतरनाक स्टंट करने वाले छह युवकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान भिवानी के गांव अलखपुरा के रहने वाले शौकीन (33 वर्ष), मनीष (32 वर्ष), लोकेश (24 वर्ष), सुभाष (39 वर्ष), विकास (29 वर्ष) और हिसार के गांव सुलखनी के रहने वाले सलीम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी चालक व उसके साथियों द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस द्वारा स्टंट बाजों के खिलाफ पुलिस थाना खेड़की दौला 12 जनवरी को संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। बिल्डिंग मैटीरियल का काम करते हैं आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि शौकीन दौलताबाद में बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता है। अन्य पांच आरोपी भी उसके साथ बिल्डिंग मैटीरियल का काम करते है। इनमें लोकेश का वजीरपुर दिल्ली में बिल्डिंग मैटीरियल का बड़ा काम है। वहां से आरोपी पार्टी करके शौकीन की गाड़ी से दौलताबाद जा रहे थे, इसी दौरान इन्होंने एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी की। वायरल वीडियो में छत पर चढ़े युवक
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। एक युवक सनरूफ से बाहर निकला हुआ था। जबकि दूसरा युवक चलती गाड़ी की खिड़की से निकलकर गाड़ी की छत पर आ गया। इसके बाद युवक घुटनों के सहारे बैठकर डांस करने लगा। स्कॉर्पियो के पीछे कार में आ रहे दूसरे युवकों ने पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह घटना सेक्टर-86 से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। कान पकड़कर माफी मंगवाई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवकों से कान पकड़कर माफी मंगवाई। एक फोटो में आरोपी घुटनों के बल बैठे कान पकड़े “सॉरी” कहते नजर आए, जिसे पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो भी जब्त की है। पुलिस ने की वाहन चालकों से अपील पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं स्टंटबाजी न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित की जाएगी।
गुरुग्राम में स्कॉर्पियो की छत पर डांस करने वाले अरेस्ट:पुलिस ने कान पकड़ कर माफी मंगवाई, खतरनाक स्टंट कर जान जोखिम में डाली
