आर्मी पब्लिक स्कूल रुड़की ने इंट्रा क्लस्टर सेंट्रल कमांड शतरंज में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Spread the love

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 रुड़की ने 8.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की विजेता टीम में अनिक, सापक सुल्तान, सुदीप कुमार राठी और परीनिता बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट ने 7.0 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज विद्यालय लौटने पर आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 रुड़की के प्रधानाचार्य संदीप पंत ने विजेता छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की सामूहिक मेहनत, अनुशासित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की एकाग्रता का परिणाम है। पंत ने छात्रों से आह्वान किया कि वे इसी समर्पण और निष्ठा के साथ भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें।