सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शिमला पहुंचे, कल्याणी हैलीपैड पर हुआ स्वागत

Spread the love

सेना प्रमुख के पहुंचने पर शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव गांधी, आरट्रैक के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे हैलीपैड क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सेना दोनों स्तरों पर विशेष तैयारियां की गई थीं। बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने इस दौरे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और शिमला में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। उनके इस दौरे को हिमाचल में सेना की गतिविधियों और सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।