जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला के खिलाफ चरखी दादरी SP और DGP को शिकायत दी गई है। चरखी दादरी के एडवोकेट प्रदीप कालीरमन ने कहा कि अजय चौटाला ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वे नेपाल समेत दूसरे देशों की तरह सरकार को पीट-पीटकर भगाएंगे। इसलिए उन पर देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। अजय चौटाला के जिस बयान पर विवाद हो रहा है वह उन्होंने 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में युवा योद्धा सम्मेलन के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कि नेपाल और बांग्लादेश की तरह तख्तापलट करना होगा। इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना होगा। वहीं, रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने टोहाना के कन्हड़ी गांव में कहा- “सबसे ज्यादा माल इन्होंने (अजय चौटाला) ही खाया है। इसलिए डांग मारने की शुरुआत इन्हीं से करनी चाहिए।” एडवोकेट की शिकायत की 2 अहम बातें… अब जानिए अजय चौटाला ने क्या बयान दिया था…. दुष्यंत चौटाला बोले- युवाओं के भविष्य के लिए कहा
पिता अजय चौटाला के बयान पर हुए विवाद के बाद 3 जनवरी को भिवानी में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा- “जब बच्चों के भविष्य के लिए HTET का पेपर निकला, ताकि वे टीचर बन सकें, और उसमें इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई, तो क्या हम आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ जाएं? हमें लड़ाई तो लड़नी पड़ेगी। जिन्होंने ये गड़बड़ी की है, उन्हें पकड़वाना तो पड़ेगा, चाहे दौड़ा-दौड़ाकर पकड़वाना पड़े। मुझे लगता है कि डॉ. अजय चौटाला ने जो बात कही है, वह युवाओं के भविष्य के लिए कही है।”
अर्जुन चौटाला बोले- पहले अजय को डांग मारो:इन्होंने सबसे ज्यादा माल खाया; JJP सुप्रीमो के पीटकर सरकार भगाने वाले बयान पर DGP-SP को शिकायत
