एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि रानीगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार से मादक पदार्थों के कारोबारी गुजरने वाले हैं। सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके द्वारा रानीगंज सरसी रोड में वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी कड़ी में सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार के आने पर उन पर सवार दोनों कारोबारियों और कार की तलाशी में पूर्णिया चंपानगर वार्ड संख्या नौ के रहने वाले 47 वर्षीय अजय कुमार के पैंट के दाहिने जेब से 147 ग्राम काले प्लास्टिक में स्मैक और 28 वर्षीय अमित कुमार विश्वास के बाएं पैकेट से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
मामले को लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि कारोबारी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। अजय कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
