जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर जनसंपर्क कर चलाया अभियान

Spread the love

जीविका दीदियों का अलग अलग समूह डोर टू डोर जाकर लोगों से मतदाधिकार के अधिकार की जानकारी दी और द्वितीय चरण में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर वोट करने की अपील की।

जीविका दीदियों ने आमलोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आम हो या खास सभी के वोट एक समान है और यही लोकतंत्र की खूबी है कि हम सब मिलकर अपने जनप्रतिनिधि को पांच साल के लिए चुन सकते हैं।

जीविका दीदियों ने अपने विवेक और बिना किसी लोभ लालच के मतदान की अपील की। जीविका दीदी मतदान के प्रेरणा को लेकर स्लोगन लिखे तख्तियां भी साथ में पकड़ी हुई थी।