नरपतगंज में विधायक जयप्रकाश यादव,राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव,पूर्व प्रमुख विजय यादव,भाजपा नेता नागेश्वर यादव ने अलग अलग हिस्सों में आंधी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।वहीं फारबिसगंज में विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इंजीनियर आयुष अग्रवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद आदि ने अलग अलग इलाके जाकर आंधी तूफान से हुए नुकसान और जानमाल की क्षति का आकलन किया।नेताओं ने पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की।
नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में आए आंधी तूफान से हुए भारी क्षति को लेकर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल से बातचीत की और उन्हें नुकसान को लेकर जानकारी देते हुए विभागीय स्तर पर राहत मुहैया कराने की मांग की।
तेज आंधी और तूफान के कारण जिले में भारी जानमाल की क्षति हुई है।आंधी तूफान के कारण जमींदोज हो चुके घर के बाद लगातार हो रही बारिश के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
