बड़ी संख्या में युवा मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने को लेकर युवा उत्साहित हैं और अच्छी शिक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के आधार पर लोकतंत्र की कड़ी को मजबूत करते हुए अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
फारबिसगंज रामपुर उत्तर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 136 पर युवा मतदाता मोहम्मद शाहनवाज, ललित कुमार यादव, राजा यादव, छोटू यादव, मोहम्मद रिजवान, आफताब ने जहां पहली बार मतदान किया।वहीं प्लस टू हाई स्कूल ली अकादमी के मतदान केंद्र संख्या 171 पर जुली कुमारी, नैंसी कुमारी, स्तुति कुमारी आदि ने पहली बार मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं मतदान केंद्र संख्या 170 पर युवा वोटर सोमा कुमारी, जूसी, मेनका, रामानुज, दिलशान आदि ने पहली बार मतदान करने के बाद कहा कि फारबिसगंज में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थाओं का अभाव है। इसके अलावे शहर में टाउन हॉल और इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। किसी तरह का कोई सार्वजनिक पार्क और मैदान युवाओं के लिए नहीं है। मैदान जो भी है, उसे अतिक्रमित कर रखा है। विधि व्यवस्था और युवाओं के नशे में बढ़ते प्रकोप चिन्ता करने वाली है।
