जोकीहाट और सिकटी के सामान्य प्रेक्षकों ने मतदान केंद्रों,चेकपोस्ट का लिया जायजा

Spread the love

इस दौरान उनके साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित थे।प्रेक्षक महोदया के द्वारा मतदान केंद्रों पर विधानसभा चुनाव तैयारी से संबंधित विस्तार से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली गई। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर एएमएफ अन्तर्गत सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कराने के निर्देश दिये। साथ ही साथ प्रेक्षक महोदया द्वारा वोटर पर्ची बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत वितरण कराने का निर्देशित दिया गया।

वहीं सिकटी के सामान्य प्रेक्षक आईएएस इंद्रमणी त्रिपाठी के द्वारा सोमवार को पलासी प्रखंड में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, इसमें वेलनरेबल मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा कल्यागंज एसएसटी चेक प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीएम और एसपी समेत संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।