जोगबनी में 195 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Spread the love

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जोगबनी थाना क्षेत्र के दीवा गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों के साथ एक धंधेबाज गुजरने वाला है। सूचना के आलोक में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया,जिसके द्वारा जोगबनी थाना क्षेत्र के टिकुलिया जाने वाले सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक चेकिंग को देखकर मोटरसाइकिल को उल्टी दिशा में मोड़ते हुए भागने की कोशिश की।जिस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें खदेडकर पकड़ा।

पूछताछ के क्रम में बाइक सवार ने अपना नाम मो.जावेद पिता मो. इजराजुल बताया।उन्होंने अपना घर बथनाहा थाना क्षेत्र का दीपौल वार्ड संख्या 16 बताया।तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक की थैली से 195.48 ग्राम स्मैक बरामद किया।पुलिस ने उनके पास से स्मैक के साथ एक एंड्रॉयड फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 क्यू 4725 बरामद किया।मामले को लेकर जोगबनी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 95/25 धारा 8(सी),21(बी) के तहत दर्ज किया गया है।एसपी ने पुलिस द्वारा मामले पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने की बात कही।