फारबिसगंज में अतिक्रमणकारियों पर चला नप प्रशासन का बुलडोजर

araria-forbesganj-municipal-action-against-encroch
Spread the love

इस दौरान अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सड़क के किनारे लगे अतिक्रमित गुमटियों को जब्त किया गया।वहीं पक्का निर्माण सहित झुग्गी झोपड़ी में कारोबार कर रहे अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया।अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान में दर्जनों अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने किया।मौके पर स्वच्छता प्रभारी वंदना कुमारी,प्रधान सहायक कुंदन कुमार सिंह,कर संग्रहकर्ता अमित कुमार,रंजीत सहनी,संजय जायसवाल सहित दर्जनों नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने बताया कि फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है और पूरे शहर में यह अभियान चलाया जाएगा।

शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालन को लेकर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की राशि भी वसूली जाएगी।