पीठासीन और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक में दिए गए निर्देश

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव को निर्भीक,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार द्वारा जिले के सभी डिस्पैच सेंटरों पर संयुक्त रूप से पीठासीन पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक निर्देश दिये गये।अलग अलग विधानसभा के लिए अलग अलग स्थानों पर बने डिस्पैच सेंटर पर यह ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पीठासीन और पुलिस पदाधिकारियों को किसी तरह की मतदान कार्य में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया।