विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता का रखें ध्यान : अनुराग सिंह ठाकुर

Spread the love

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्या घर योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छतों पर सरकारी अनुदान से सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकें।

सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी बीडीओ को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो उसके बारे में तुरंत सांसद कार्यालय को सूचित करें। अगर केंद्र सरकार के स्तर पर किसी नियम या दिशा-निर्देश में संशोधन की आवश्यकता है तो उसके बारे में फीडबैक भी दें। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी कोई दिक्कत है तो संबंधित अधिकारी अपना फीडबैक अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि जिला में नई शहरी निकायों को केंद्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी व्यापक योजनाएं तैयार करें। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऋण योजनाओं से जोड़ने, राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ड्राईविंग लाइसेंसिंग अथॉरिटी एवं पुलिस के स्तर पर आवश्यक सुधारों पर भी जोर दिया।

-0-