रायगढ़ : गेजमुड़ा गांव में असामाजिक तत्‍वों ने मंद‍िर में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर से साक्ष्य जुटाए। पुल‍िस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल मंदिर के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि, हनुमान मंद‍िर में तोड़फोड़ की घटना किसी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने के इरादे से की गई है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस ऐसी जांच करे जिससे असली आरोप‍ित सामने आए और उस पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि दोबारा कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।