यूपी में सिपाही के 32,679 पदों के लिए दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा खत्म हो चुकी है। यह परीक्षा 10 जून तक चलेगी। राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1,183 सेंटर पर परीक्षा कराई जा रही है। प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाली कोचिंग ‘स्टडीफ्राय’ ने पहली पाली में आए 150 सवालों की आंसर की (ANSWER KEY) जारी की है। सही जवाब नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। यहां क्लिक करिए- पहली पाली की ANSWER KEY
नोट- ANSWER KEY कोचिंग संस्थान ने जारी की है। सवालों के सही या गलत जवाब को लेकर दैनिक भास्कर कोई दावा नहीं करता है। ————– ये खबर भी पढ़िए
सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाप-बेटी की मौत:गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा, हापुड़ में 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड यूपी में 32,679 कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 परीक्षा का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि ओवरऑल पेपर अच्छा था। हिंदी, रीजनिंग आसान थी। लेकिन जीएस (सामान्य अध्यन) का सेक्शन टफ था। इसके बाद भी पेपर सरल था और अच्छा हुआ। इससे पहले सुबह 8 बजे कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। पढ़ें पूरी खबर
पुलिस भर्ती- दूसरे दिन की पहली शिफ्ट की ANSWER-KEY:’आगे नाथ न पीछे पगहा’ का मतलब क्या है? 150 सवालों के सही जवाब जानिए
