दुर्ग-पटना के बीच 4 फेरे के लिए एक और स्पेशल ट्रेन
रायपुर, 4 जुलाई (हि.स.)।यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और पटना के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (पटना-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल)चलाने का निर्णय लिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन संख्या 08795 (दुर्ग-पटना साप्ताहिक स्पेशल) यह ट्रेन दुर्ग से (प्रत्येक रविवार) दिनांक 06,13, 20 एवं 27 जुलाई 2025 को कुल 04 फेरे के लिए प्रस्थान करेगी । ठीक इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी ट्रेन संख्या 08796 (पटना-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल) यह ट्रेन पटना से (प्रत्येक सोमवार) दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई 2025 को कुल 04 फेरे के लिए प्रस्थान करेगी । इस गाड़ी में 02 एसी-III, 13 स्लीपर, 04 सामान्य, 02 एलआरडी सहित कुल 21 कोचो में 1008 बर्थ रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा ।
ट्रेन को दुर्ग और पटना के बीच कुल 27 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा , बिलासपुर , चांपा , रायगढ़ , झारसुगुड़ा , राउरकेला , हटिया , रांची , मुरी , बोकारो स्टील सिटी , चंद्रपुरा , कतरासगढ़ , धनबाद , चित्तरंजन , मधुपुर , जसीडीह, झाझा , किऊल , मोकामा , बाढ़ , बख्तियारपुर , फतुहा , पटना साहिब , राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना में ठहरेगी।
दुर्ग से चलने वाली ट्रेन बिलासपुर शाम 3:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, पटना से रवाना होने वाली ट्रेन 23 घंटे 10 मिनट की यात्रा के बाद अगले दिन शाम 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रेलवे ने समय-सारिणी में किसी भी बदलाव की जानकारी रेलवे के हेल्पलाइन और वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है।
