‘अंकिता हमारी बेटी है, जो माता-पिता चाहेंगे, वही करेगी सरकार’, CM धामी ने वायरल ऑडियो पर तोड़ी चुप्पी

Spread the love

Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी केस को लेकर प्रदेश में चल रही चर्चाओं और सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का पक्ष साफ कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें किसी भी तरह की राजनीति या अफवाह के आधार पर आरोप लगाना गलत है. सरकार ने अब तक जो कार्रवाई की है और आगे जो कदम उठाए जाएंगे, उसे भी सीएम ने स्पष्ट किया है.