प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभ्रद भाषा से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र कभी नहीं बदल सकता। कांग्रेस स्तरहीन राजनीति पर उतर आयी है, और यह कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा व गाली की घटना सत्ता से लगातार दूर हो रही कांग्रेस की हताशा है। कांग्रेस नेतृत्व की शह पर यह घटनायें हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को कांग्रेस के मंच से गाली देने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना समूचे देश व देशवासियों का अपमान है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के समक्ष माफी मांगे।

पुतला दहन करने के दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, संग्राम सिंह राणा, आदर्श ठाकुर, परेश ताटी, योगेश पाणिग्रही, कृष्ण नारायण नाग आदि सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।