महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी, ठेका कर्मी, मंत्रालय कर्मचारी, जेल कर्मी, प्रबोधक सहित विभिन्न लंबित बजट घोषणाओं तथा संघ के मांग पत्र को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन आदि के माध्यम से चेताया गया है परंतु अभी तक क्रियान्वित नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है एवं मजबूरन 24 सितंबर को शहीद स्मारक पर धरना दिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी नेता कुलदीप यादव, राजेंद्र शर्मा, मोहन लाल शर्मा, देवेंद्र सिंह नरूका, ओमप्रकाश चौधरी, प्रभु सिंह रावत, अजय वीर सिंह, बाबूलाल शर्मा, नरपत सिंह, बहादुर सिंह, शशि शर्मा, शेर सिंह यादव, शहीदुदीन, नाथू सिंह गुर्जर, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
