अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन:जामनगर के आसपास सभी गांवों में हुआ भोज, बॉलीवुड और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची

Spread the love

कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। अनंत का बर्थडे को सिर्फ जामनगर में ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग लगाया। जामनगर में आसपास के सभी गांवों भोज का आयोजन किया गया था। भोज में आईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। इसके अलावा जामनगर के गांवों में बच्चों को स्कूल की किट भी बांटी गई। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है। तस्वीरों में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलीब्रेशन… ——————– अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पूरी खबर पढ़ें…