अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Spread the love

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर 60 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है। जिसकी वजह से उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल फिरोजाबाद जनपद के पते पर रजिस्टर्ड है। मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल फोन नंबर नहीं है। मृतक के हाथ पर सुरेश और मोनू लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।