पिंडदान करने गया वृद्ध गंगा में नहाते समय डूबा, तलाश जारी

Spread the love

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अदलपुरा कुमार संतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गोताखोरों की मदद से वृद्ध की तलाश शुरू करवाई। फिलहाल गोताखोरों की टीम गंगा में उनकी खोजबीन कर रही है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी कुमार संतोष ने बताया कि पैगापुर निवासी वृद्ध स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए थे। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों से भी अपील है कि स्नान के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित स्थान से ही गंगा में उतरें।