Rishikesh Ganga Arti: ऋषिकेश की गंगा आरती सर्दियों में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है. त्रिवेणी घाट पर होने वाली यह संध्या आरती दीपों की उजास, मंत्रोच्चार और पवित्र गंगा के बहाव के बीच एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती है. देश-विदेश से आए लोग इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनकर न केवल मां गंगा की आराधना करते हैं, बल्कि शांति, भक्ति और ऊर्जा का अनुभव भी प्राप्त करते हैं.
सर्दियों की ठंडी हवाओं में के बीच श्रद्धालु बनते हैं गवाह! ऋषिकेश गंगा आरती का मनमोहक दृश्य जिसे देख सब रह जाते दंग
